बेदी के रोडशो में पटाखा गिरने से कार जलकर राख

नयी दिल्ली: भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के आज उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक रोडशो में की गयी आतिशबाजी के दौरान एक कार पर कथित रुप से जलता पटाखा गिरने के कारण यह वाहन जलकर राख हो गया. कार के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.यह घटना शाम […]

नयी दिल्ली: भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के आज उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक रोडशो में की गयी आतिशबाजी के दौरान एक कार पर कथित रुप से जलता पटाखा गिरने के कारण यह वाहन जलकर राख हो गया.

कार के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.यह घटना शाम के समय जाफराबाद इलाके में हुई. जिस जगह पर बेदी रोडशो कर रही थीं वहां खडी एक कार में कथित रुप से रोडशो के दौरान की गयी आतिशबाजी का टुकडा गिरने के कारण आग लग गयी.पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आगे जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >