दर्दनाक : हिसार में ट्रेन की चपेट में आयी टेंपो, एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में सोमवार को एक टेंपो के ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गयी. तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बतायी जा रही है उनका ईलाज हिसार के अस्पताल में चल रहा है. मरने वालों मे चार महिला समेत पांच […]

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में सोमवार को एक टेंपो के ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गयी. तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बतायी जा रही है उनका ईलाज हिसार के अस्पताल में चल रहा है. मरने वालों मे चार महिला समेत पांच बच्चे भी शामिल है.

शुरूआती जानकारी के अनुसार घटना हिसार से लगभग 30 किसी की दूरी पर सरसोत गांव में घटी. एक टेंपो में सवार होकर बालक गांव के लोग एक कार्यक्रम में हिस्सा लने के लिए जा रहे थे. टेंपो में 15 लोग सवार थे.अचानक गाड़ी खराब हो गयी और पटरी पर ही रूक गयी. इसके बाद टेंपो धुरी- सिरसा पैसेंजर की चपेट मे आ गयी. जानकारी के अनुसार मरने वालों में टेंपो का चालक भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >