पिछले चुनाव में जो गलतियां की थीं उसे ना दोहराएं दिल्लीवासी : सुषमा स्वराज

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए प्रचार करते हुए आज दिल्ली के लोगों से पिछले चुनाव में की गयी गलतियां ना दोहराने और एक स्थिर सरकार के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की. सुषमा ने यहां तिमारपुर के पास मल्कागंज इलाके में एक […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए प्रचार करते हुए आज दिल्ली के लोगों से पिछले चुनाव में की गयी गलतियां ना दोहराने और एक स्थिर सरकार के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की.

सुषमा ने यहां तिमारपुर के पास मल्कागंज इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव इसलिए हो रहे हैं कि पिछले साल के चुनाव में मतदाताओं ने आप पार्टी को वोट देकर कुछ गलतियां की थीं. मुङो खुशी है कि लोगों ने अपनी गलतियां महसूस की हैं.’’
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी छवि एक मजबूत प्रशासक की रही है और वह सक्षम रूप से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे से निपटेंगी जो राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़ा मुद्दा है. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मुङो उम्मीद है कि किरण बेदी सख्ती से उनसे निपटने में सक्षम होंगी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >