देशवासियों को नववर्ष पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नयी दि‍ल्‍ली : नये साल के आगमन पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को नववर्ष शुभकामना दी हैं. राष्‍ट्रपति ने ट्विटर के माध्‍यम से देशवासियों से नये साल में नयी ऊर्जा के साथ मिलजुल कर काम करने और देश को नयी ऊचांई तक ले जाने की अपील की है. इस […]

नयी दि‍ल्‍ली : नये साल के आगमन पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को नववर्ष शुभकामना दी हैं. राष्‍ट्रपति ने ट्विटर के माध्‍यम से देशवासियों से नये साल में नयी ऊर्जा के साथ मिलजुल कर काम करने और देश को नयी ऊचांई तक ले जाने की अपील की है.

इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सुबह फूलों का गुलदस्‍ता देकर नये सााल की शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार सुबह देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं. नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से सभी लोगों के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि की कामना की है.

नयी परंपरा की शुरुआत करते हुए मोदी मंत्रिमंडल के सभी मंत्री पहली जनवरी को भी अपने कार्यालय पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक नये साल का जश्‍न मानाने के लिए छुट्टियों पर जाने वाले मंत्रियों कोअपनी छुट्टी रद्दकरनी पड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >