Coronavirus in Gujarat: एक दिन में सात की मौत, कोरोना से गुजरात का हाल बेहाल

Coronavirus in Gujarat: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए सात लोगों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 मृतकों की संख्या 48 हो गयी है.

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए सात लोगों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 मृतकों की संख्या 48 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 176 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,272 हो गयी है.

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि पांच मरीजों की मौत अहमदाबाद में और एक-एक मौत वडोदरा और सूरत में हुई है. उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में जान गंवाने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग उच्च रक्तचाप और तपेदिक से पीड़ित थे जबकि शहर में जिन अन्य 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं.

Also Read: Covid-19: ट्रंप ने चीन पर तरेरी आंख, कहा- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा गलत बता रहे हो, अमेरिका से ज्यादा मरे हैं

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ही जान गंवाने वाली 65 वर्षीय अन्य महिला उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी. अहमदाबाद के अस्पताल में दम तोड़ने वाली 50 वर्षीय महिला मानसिक रोग से पीड़ित थी जबकि अरावली से 70 वर्षीय महिला दिल की बीमारी से ग्रस्त थी. अहमदाबाद में अब तक कोविड-19 से 25, वडोदरा में सात और सूरत में छह मौत हुई है. वहीं शनिवार को अहमदाबाद से कोविड-19 के 142 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 765 हो गयी.

Also Read: Covid-19: इंडियन नेवी तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, पॉजिटिव पाये गये 21 जवान

उन्होंने बताया कि वडोदरा और सूरत से 13-13 नये मामले सामने आये हैं जबकि राजकोट और भावनगर से दो और आणंद, भरुच और पंचमहाल से एक-एक मामला सामने आया है. रवि ने बताया कि अहमदाबाद के 142 में से अधिकतर मामले शहर के कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों से सामने आए हैं. राज्य में अब तक 88 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गयी जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गये. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गये हैं. उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. एक व्यक्ति विदेश चला गया है. इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शुक्रवार शाम से 28 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >