बैंक कर्मचारी 12 नवंबर को हडताल पर

चेन्नई: देशभर में बैंकिंग और एटीएम सेवाएं आगामी 12 नवंबर को प्रभावित हो सकती हैं. विभिन्न कर्मचारी संगठनों के मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन ने वेतन संशोधन की मांग को लेकर 12 नवंबर को हडताल पर जाने की योजना बनाई है. ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव सी वेंकटचलम ने कहा कि पांच […]

चेन्नई: देशभर में बैंकिंग और एटीएम सेवाएं आगामी 12 नवंबर को प्रभावित हो सकती हैं. विभिन्न कर्मचारी संगठनों के मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन ने वेतन संशोधन की मांग को लेकर 12 नवंबर को हडताल पर जाने की योजना बनाई है.

ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव सी वेंकटचलम ने कहा कि पांच वर्कमैन व चार अधिकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन ने बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन के मुद्दे के तत्काल निपटान की मांग को लेकर 12 नवंबर को एक दिन की सांकेतिक हडताल पर जाने की योजना बनाई है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 12 नवंबर को हडताल पर जा रहे हैं. इसके बाद दो दिसंबर को हम जोनवार हडताल करेंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >