Weather Forecast Updates: ओड़िशा में भारी बारिश से दो लोगों की मौत, सड़क संपर्क टूटा

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर भारत में मानसून कमजोर नजर आ रहा है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में कम वर्षा की संभावना जतायी है. जबकि, मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), मुंबई, महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai), कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) समेत अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

Live Updates
9:30 PM. 16 Aug 20 9:30 PM. 16 Aug

ओड़िशा में भारी बारिश से दो लोगों की मौत, सड़क संपर्क टूटा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश होने से ओड़िशा के कई हिस्सों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी. कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसल को नुकसान पहुंचा और दो लोगों की मौत हो गयी. मौसम केंद्र ने बताया कि हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ सोमवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

9:30 PM. 16 Aug 20 9:30 PM. 16 Aug

महाराष्ट्र के सोमवार कोपुणे और सतारा में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों में छिटपुट स्थानों पर सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने रविवार को बताया कि मौसम के पूर्वानुमान में मुंबई, रायगढ़ और पालघर में सोमवार से भारी बारिश होने की भी बात कही गयी है. मंगलवार से बारिश में कमी आने लगेगी. भारत मौसम विभाग ने 24 घंटों में न्यूनतम 204.5 मिमी बारिश होने को अत्यधिक वर्षा की श्रेणी में रखा है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

दक्षिण भारत में आज का मौसम (South India Weather Forecast)

दक्षिण भारत में मानसून का हलचल काफी कम है. हालांकि, तेलांगना और उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है. जबकि, बाकी स्थानों पर मानसून सुस्त दिख रहा है. केरल के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही लगी हुई है और इन क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश की संभावना है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

महाराष्ट्र के इन हिस्सों में होगी बारिश (Maharashtra Weather)

महाराष्ट्र के कोंकण गोवा के उत्तरी हिस्से में पाघर से लेकर दक्षिण में रायगढ़ से गोवा तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 50-60 मिली मीटर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. जबकि कुछ तटीय स्थानों पर 40-50 मिली मीटर वर्षा भी दर्ज की जायेगी.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

गुजरात में अगले 24 घंटे का मौसम  (Gujarat Weather Today)

गुजरात के पूर्वी इलाकों के अलावा सौराष्ट्र और कच्छ में मानसून हलचल बढ़ी है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो गुजरात के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा की संभावना है. लेकिन, गुजरात के दक्षिणी और पूर्वी इलाके, राजस्थान से सटे हुए साबरकांठा, बनासकांठा समेत अन्य हिस्सों में आज भारी वर्षा की संभावना है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

झारखंड में लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश

झारखंड में लगातार रूक-रूक कर बारिश जारी है. मौसम विभाग ने यहां के छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. आपको बता दें कि कुछ दिनों से यहां मानसून पूरी तरह सक्रिय है. विभाग ने लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, खूंट और गुमला में वज्रपात की संभावना है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

राजस्थान में अगले 24 घंटे वर्षा का दौर (Rajasthan Weather Today)

दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के भागों में बादल बने हुए है. यहां पर कई दिनों से वर्षा हो रही है. कोटा, सबाई, माधोपुर से लेकर जालौर, उदयपुर, प्रतापगढ़ और माउंटआबू समेत अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

झारखंड के तीन और जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी (Jharkhand Weather)

झारखंड के तीन और जिलों के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. लातेहार, गढ़वा तथा पलामू जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन घंटे में हल्के दर्जे का मेघ-गर्जन की संभावना है. इस दौरान विभाग ने इन क्षेत्रों में वज्रपात के साथ वर्षा की भी चेतावनी जारी की है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

मध्य प्रदेश में आज का मौसम (Madhya Pradesh Weather)

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के बाद बारिश में कमी आ सकती है. लेकिन, राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. इस दौरान राजधानी भोपाल में भी भारी वर्षा होगी. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. इन क्षेत्रों में 17 से 18 तारीख को वर्षा गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

तेलंगाना के इन जिलों में होगी भारी बारिश (Telangana Weather)

मौसम विभाग ने बताया है कि तेलंगाना राज्य में आज भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार राज्य के वारंगल, करीमनगर, अदिलाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश (chhattisgarh weather)

छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य भागों में आज भारी बारिश की संभावना है. यहां कई हिस्सों में सुबह से ही वर्षा जारी है. आपको बता दें कि यहां अगले 72 घंटे तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

ओडिसा में कल से कम होगी बारिश (odisha weather)

अगले 24 घंटे के बाद से ओडिसा (odisha weather report) में बारिश के कम होने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज तेज वर्षा की चेतावनी दी है. आपको बता दें कि आज राज्य के कई हिस्सों में वर्षा जारी है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

झारखंड के इन जिलों में अगले दो-तीन घंटे में वज्रपात की संभावना (jharkhand weather today)

मौसम विभाग ने झारखंड के रांची (ranchi weather today), खूंटी तथा गुमला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में हल्के दर्जे का मेघ-गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी है. आपको बता दें कि इन क्षेत्रों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

मध्य भारत में सक्रिय मानसूनी सिस्टम से दो दिनों तक मूसलाधार बारिश

देश के मध्य भागों में एक निम्न दबाव का मानसूनी सिस्टम बना हुआ है. जिसका प्रभाव मध्य भागों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी पड़ेगा. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यह सिस्टम अगले 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा. यही कारण है कि सुबह से ही मध्य भारत के कई हिस्सों में घने बादल छाये हुए है और तेज वर्षा हो रही है.

1:15 PM. 16 Aug 20 1:15 PM. 16 Aug

झारखंड में जारी है मूसलाधार बारिश

झारखंड में रविवार के रात से ही लगातार बारिश जारी है. सुबह में बारिश की तीव्रता बढ़ी है. मौसम विभाग की मानें तो पूरे झारखंड समेत पूर्वोत्तर हिस्सों में आज भारी वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में मानसून काफी सक्रिय नजर आ रहा है.

7:10 AM. 16 Aug 20 7:10 AM. 16 Aug

देश में आज का मौसम

आज गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसून कमजोर होगा. जिसके कारण उत्तर भारत में असर पड़ेगा. इस दौरान हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना हैं. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान सबसे मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों, पूर्वोत्तर भारत जैसे झारखंड, सिक्कीम के अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके अलावा मध्य भागों, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र के कोकण गोवा क्षेत्र और तटीय कर्नाटक व अन्य स्थानों पर भी अच्छी वर्षा दर्ज की जायेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों में मानसून की भारी वर्षा के आसार नहीं होने का अनुमान लगाया है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर भारत में मानसून कमजोर नजर आ रहा है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में कम वर्षा की संभावना जतायी है. जबकि, मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), मुंबई, महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai), कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) समेत अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >