गडकरी ने कहा अब राज्य की राजनीति में नहीं लौटूंगा

नागपुर: राज्य की राजनीति में लौटने की बात को सिरे से खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के कल होने वाले चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी. मतदान की पूर्व संध्या पर गडकरी ने यहां से कहा, ‘‘ भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता है और सीटों […]

नागपुर: राज्य की राजनीति में लौटने की बात को सिरे से खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के कल होने वाले चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी.

मतदान की पूर्व संध्या पर गडकरी ने यहां से कहा, ‘‘ भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता है और सीटों की बात करें तो पार्टी को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं. विदर्भ क्षेत्र में 40 से 45 सीटें मिल सकती हैं.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दौड में हैं, केंद्रीय सडक परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री ने कहा कि इस पद के लिए पार्टी में सक्षम नेताओं की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री पद की दौड में नहीं हूं क्योंकि मैं राज्य की राजनीति में लौटने में रुचि नहीं रखता और वहां पर कई सक्षम नेता हैं (इस पद के लिए).’’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी केंद्रीय नेतृत्व विधायक दल के नेता के नाम पर निर्णय करेगा लेकिन उन्होंने किसी का नाम लेने से मना किया.
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान 64 रैलियों को संबोधित करने वाले गडकरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार के साथ राज्य में भी भाजपा के नेतृत्व में अगर सरकार बनती है तब मल्टी माडल इंटरनेशनल कार्गो हब (मिहान) के साथ नागपुर में हवाईअड्डा के विकास का कार्य आगे बढेगा. मिहान परियोजना पर धीमी गति से काम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस.राकांपा सरकार इसका विकास करने में पूरी तरह से विफल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >