पटना भगदड़ : केंद्रीय मंत्रियों ने बिहार सरकार पर बोला हमला, हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया

नयी दिल्ली : पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान हुए भगदड़ पर अब राजनीति तेज हो गयी है. हादसे पर बिहार सरकार ने जांच के आदेश दिये हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रियों ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान ने आज पटना भगदड़ हादसे […]

नयी दिल्ली : पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान हुए भगदड़ पर अब राजनीति तेज हो गयी है. हादसे पर बिहार सरकार ने जांच के आदेश दिये हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रियों ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान ने आज पटना भगदड़ हादसे के लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व की घटनाओं से सबक सीखने और हादसे को टालने के उपाय करने में नाकाम रही.

प्रसाद ने कहा, यह न केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक घटना है बल्कि शर्मनाक भी है. उन्‍होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में हर वर्ष दशहरा समारोह का आयोजन किया जाता है. इसके बावजूद कोई उचित प्रबंध नहीं किये गये. प्रसाद ने कहा कि हाल ही में वहां छठ पूजा के दौरान हादसा हुआ था. पिछले वर्ष अक्तूबर में नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान घटना हुई थी.

प्रसाद ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की है और एनडीआरएफ की एक टीम पहले ही राज्य प्रशासन की मदद के लिए पटना रवाना हो चुकी है. कानून मंत्री ने कहा कि केंद्र हालात से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को सभी सहायता मुहैया कराएगा.
* स्थिति का जायजा लेने के लिए कल पटना जाएंगे प्रसाद और पासवान
पटना हादसे पर केंद्र ने अफसोस जताया है और स्थिति की समिक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान कल पटना जाने वाले हैं.
इधर रामविलास पासवान ने भी घटना पर अफसोस जाहिर किया है. उन्‍होंने हादसे के लिए बिहार की जदयू सरकार को जिम्‍मेदार बताया है और आरोप लगाया है कि हादसे को टालने के लिए बिहार सरकार ने उपाय करने में कथित रुप से विफल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >