हैदराबाद हाउस के बाहर जिनपिंग का विरोध

नयी दिल्ली : भारी संख्या में तिब्बतियों ने आज हैदराबाद हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झडप उनकी झडप भी हुई. हैदराबाद हाउस चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता का स्थल था. प्रदर्शनकारी करीब 11 बजकर 45 मिनट पर इमारत के गेट नंबर 3 पर […]

नयी दिल्ली : भारी संख्या में तिब्बतियों ने आज हैदराबाद हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झडप उनकी झडप भी हुई. हैदराबाद हाउस चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता का स्थल था.

प्रदर्शनकारी करीब 11 बजकर 45 मिनट पर इमारत के गेट नंबर 3 पर पहुंचे और उन्होंने चीन विरोधी नारे लगाने शुरु कर दिए. पुलिस ने उन्‍हें शांत करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और आखिरकार पुलिस से भिड गए. पुलिस उन्हें गेट की तरफ जाने से रोक रही थी. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया.

तिब्बतियों के एक समूह ने धौलाकुआं के पास भी विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें बलप्रयोग कर वहां से हटाया गया. कल चीनी राष्ट्रपति के दौरे के खिलाफ चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्र्शन कर रहे दस तिब्बतियों को हिरासत में लिया गया था. शी भारत के तीन दिनों के दौरे पर आए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >