सिद्धू कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे : कांग्रेस विधायक

चंडीगढ़ पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने की अटकलों को कांग्रेस ने अफवाह बताया है. पंजाब से कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं है, इसलिए पार्टी सिद्धू को अपने […]

चंडीगढ़ पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने की अटकलों को कांग्रेस ने अफवाह बताया है. पंजाब से कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं है, इसलिए पार्टी सिद्धू को अपने पाले में लाने के लिए बेताब है. इससे पहले पंजाब के सांसद और आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने बुधवार को सिद्धू को आप में शामिल होने का न्यौता दिया था.

कांग्रेस से क्यों नाराज हैं सिद्धू
2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब के शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंंदर सिंह ने सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया था. जिससे नाराज होकर सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >