Delhi Elections 2020 : मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं से की ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील की है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है. मतगणना मंगलवार को होगी. मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया, […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील की है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है. मतगणना मंगलवार को होगी.

मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनायें.’ मतदान के दिनों पर मोदी अकसर सोशल मीडिया पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >