दिल्ली में कांग्रेस के सात और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल को टक्कर देंगे रोमेश सभरवाल

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं.

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाये गये सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं. वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं. डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है.

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नये चेहरों के नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है.

कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >