भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार का निधन

भोपाल: अब्दुल जब्बार का गुरुवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया था और अपनी अलग पहचान बनायी थी. वह भोपाल गैस पीड़ितों के हित में काम करने वाले एनजीओ के संयोजक के पद पर थे. इलाज के लिए अब्दुल […]

भोपाल: अब्दुल जब्बार का गुरुवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया था और अपनी अलग पहचान बनायी थी. वह भोपाल गैस पीड़ितों के हित में काम करने वाले एनजीओ के संयोजक के पद पर थे.

इलाज के लिए अब्दुल जब्बार को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली. गौर हो कि एक दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश सरकार ने उनके इलाज का खर्च वहन करने की घोषणा की थी. उनके द्वारा बनाया गया एनजीओ लगभग तीन दशक से गैस त्रासदी के पीड़ितों की मदद कर रहा है.

भोपाल गैस त्रासदी में अब्दुल जब्बार ने अपने माता-पिता को खो दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >