कर्नाटक: 17 अयोग्य विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, उपचुनाव में उनकी ही सीटों से मिलेगा टिकट!

बेंगलुरु : उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस और जदएस के 17 अयोग्य विधायकों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किये जाने के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सीएन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे. […]

बेंगलुरु : उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस और जदएस के 17 अयोग्य विधायकों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किये जाने के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सीएन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे.

उप मुख्यमंत्री ने कहा, उनलोगों (अयोग्य विधायकों) ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है. दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे बेंगलुरु में वह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

अश्वत्थनारायण के साथ कुछ अयोग्य विधायकों ने फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से नयी दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने बताया कि पार्टी नेता और आयोग्य विधायक मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से गुरुवार को मुलाकात करेंगे और भविष्य की योजना के बारे में निर्णय करेंगे.

उप मुख्यमंत्री ने बताया, कोई दिक्कत या कोई अन्य चीज नहीं है, वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं और शामिल होंगे. उपचुनाव और अन्य बातें बाद में होंगी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस और जदएस के 17 विधायकों को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार की ओर से अयोग्य करार दिये जाने के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन उन्हें पांच दिसंबर को होने वाला उपचनुाव लड़ने की अनुमति दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >