सऊदी अरब का दौरा खत्म कर स्वदेश लौटे पीएम मोदी, हुआ ऐतिहासिक समझौता

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के सऊदी अरब का दौरा खत्म कर नई दिल्ली लौटे. पीएम मोदी का खाड़ी देश का दौरा कई मायनों में खास रहा. मंगलवार को भारत और सऊदी अरब ने तेल-गैस, रक्षा, नागर विमानन समेत विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए.बहुचर्चित वैश्विक वित्तीय सम्मेलन (एफआईआई) में शामिल […]

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के सऊदी अरब का दौरा खत्म कर नई दिल्ली लौटे. पीएम मोदी का खाड़ी देश का दौरा कई मायनों में खास रहा. मंगलवार को भारत और सऊदी अरब ने तेल-गैस, रक्षा, नागर विमानन समेत विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए.बहुचर्चित वैश्विक वित्तीय सम्मेलन (एफआईआई) में शामिल होने के लिए खाड़ी साम्राज्य के दो दिन के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात की.

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर करीब से काम करने को लेकर विचार साझा किए. दोनों नेताओं ने सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बनाने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री की इस यात्रा के बीच भारत-सऊदी अरब बड़े समझौते हुए. इसी दौरान एक ऐसा दौरा भी हुआ है जो ऐतिहासिक है. भारत-सऊदी अरब एक काउंसिल बनाएंगे, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेधारी पर काम करेगा. सऊदी अरब चौथा देश है, जिसके साथ भारत ने ये समझौता किया है.

रणनीतिक साझेधारी के लिए बनी इस काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय प्रधानमंत्री और किंग सलमान करेंगे. इसके जरिए सरकार टू सरकार मैकेनिज्म बनाया जाएगा, जो दोनों देशों के बीच विकास, रणनीतिक समझौतों को आगे बढ़ाएगा. सऊदी अरब से पहले भारत ने इस प्रकार का समझौता तीन और देशों के साथ किया है, जिसमें जापान, रूस और जापान शामिल हैं.

पाकिस्तान का प्रमुख सहयोगी माने जाने वाला सऊदी अरब क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के भारत के अभियान में उसका पक्ष ले रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है. प्रधानमंत्री मोदी ने ताकतवार युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के साथ कई विषयों पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने यहां ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ को भी संबोधित किया. इसे मरुभूमि में दावोस कहा जा रहा है. अपने संबोधन में मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर दिया और कहा कि कुछ शक्तिशाली देश इस वैश्विक निकाय का उपयोग संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक संस्था के बजाए इसे एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.
सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के 26 लाख लोग रहते हैं और वे सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं. पिछले कुछ वर्षों में सऊदी अरब के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं. 2017-18 में सऊदी अरब के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 27.48 अरब अमेरिकी डॉलर था और वह भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया. सऊदी अरब ने पिछले महीने कहा था कि वह भारत में ऊर्जा, तेलशोधन, पेट्रोकेमिकल, बुनियादी ढांचे, कृषि, खनिज और खनन आदि क्षेत्रों में 100 अरब डालर का निवेश करने की उम्मीद कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >