TV पर मां-बाप देख रहे थे सुजीत विल्सन का बचाव अभियान, दो साल की बच्ची पानी के टब में डूबी

तूतीकोरिन : तमिलनाडु के त्रेसपुरम गांव में दो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी. हादसे के दौरान उसके माता-पिता टेलीविजन पर तीन साल के सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान देख रहे थे. पुलिस ने बताया कि दो साल […]

तूतीकोरिन : तमिलनाडु के त्रेसपुरम गांव में दो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी. हादसे के दौरान उसके माता-पिता टेलीविजन पर तीन साल के सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान देख रहे थे.

पुलिस ने बताया कि दो साल की रेवती संजना सोमवार रात टब में खेल रहे थी जबकि उसके माता-पिता सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान टीवी पर देख रहे थे.

पुलिस के अनुसार, अचानक उन्हें अहसास हुआ कि रेवती आसपास नहीं है. खोजने पर वह टब में बेसुध मिली. पति पत्नी उसे तुरंत अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तमिलनाडु के एक गांव में बचावकर्मियों ने मंगलवार को तड़के सुजीत का खराब हो चुका शव बोरवेल से निकाला. उसे बचाने के लिए बचावकर्मियों की 80 घंटे की कोशिश व्यर्थ चली गयी. सुजीत अपने घर के समीप खेलते खेलते बोरवेल में जा गिरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >