कश्मीर हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में भारतीय वायुसेना क��� पांच अधिकारी दोषी करार

नयी दिल्लीः भारतीय वायुसेना अपने पांच बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करने जा रही है. ये अधिकारी 27 फरवरी को अपने ही हेलीकॉप्टर पर फायरिंग करने के मामले में दोषी पाए गए हैं. ये घटना तब हुई थी जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारत में घुसे थे.इस दौरान पश्चिमी वायु कमान प्रमुख […]

नयी दिल्लीः भारतीय वायुसेना अपने पांच बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करने जा रही है. ये अधिकारी 27 फरवरी को अपने ही हेलीकॉप्टर पर फायरिंग करने के मामले में दोषी पाए गए हैं. ये घटना तब हुई थी जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारत में घुसे थे.इस दौरान पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल हरि कुमार ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पांच अधिकारियों को जांच में दोषी पाया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट वायुसेना मुख्यालय को भेज दी गई है.दोषी पाए अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन, दो विंग कमांडर और दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं.

27 फरवरी को घटना होने के बाद तुरंत वायु सेना ने जांच शुरू की थी और मृत कर्मियों के परिवारों को आश्वासन दिया था कि सभी दोषियों को सजा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >