सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती के बाद बलात्कार की धमकी देने वाला शख्‍स गिरफ्तार

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और उसे बलात्कार की धमकी देने के मामले में मंगलवार को 38 साल के एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी त्र्यंबक गिरि की सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय महिला से पहचान […]

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और उसे बलात्कार की धमकी देने के मामले में मंगलवार को 38 साल के एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी त्र्यंबक गिरि की सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय महिला से पहचान हुई थी.

महिला से दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने कथित तौर पर उसे अश्लील वीडियो और संदेश भेजने शुरू कर दिये. अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर महिला से भी उसे अपने अश्लील वीडियो बनाकर भेजने की मांग की. आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो वह उससे बलात्कार करेगा.

महिला की शिकायत पर नवघर पुलिस ने फोन रिकार्ड से गिरि का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >