तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा, ”धरती पर केवल बोझ हैं पी चिदंबरम”

सेलम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल धरती पर ‘बोझ’ हैं. मुख्यमंत्री उनकी पार्टी की चिदंबरम की ओर से की गई आलोचना का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर कहा था […]

सेलम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल धरती पर ‘बोझ’ हैं.

मुख्यमंत्री उनकी पार्टी की चिदंबरम की ओर से की गई आलोचना का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार अगर जम्मू-कश्मीर की तरह तमिलनाडु को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला करती, तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ऐसे किसी कदम का विरोध नहीं करती.

पलानीस्वामी ने कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य की समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने सवाल किया कहा, ‘‘वह कौन सी योजनाएं तमिलनाडु के लिए लेकर आए? वह कितने लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? लेकिन देश को क्या फायदा हुआ… (चिदंरबम) केवल धरती पर बोझ हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >