सियासतः ''कुमार'' नहीं रहे कर्नाटक के ''स्वामी'', जानिए -राहुल और प्रियंका गांधी ने क्या कहा

सियासी ड्रामे का गवाह बने राज्य कर्नाटक में आखिरकार उस सवाल का जवाब मिल गया, जो पिछले काफी समय से चर्चा में था कि कुमारस्वामी की सरकार बचेगी ये जाएगी. फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पाने की स्थिति में कर्नाटक में 14 माह पुरानी कुमारस्वामी की सरकार गिर गयी. कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली […]

सियासी ड्रामे का गवाह बने राज्य कर्नाटक में आखिरकार उस सवाल का जवाब मिल गया, जो पिछले काफी समय से चर्चा में था कि कुमारस्वामी की सरकार बचेगी ये जाएगी. फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पाने की स्थिति में कर्नाटक में 14 माह पुरानी कुमारस्वामी की सरकार गिर गयी. कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार गिरने पर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आयी. राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार निहित स्वार्थ वाले लोगों के लालच की आज जीत हो गयी.

.राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘ कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने के पहले दिन से बाहरी और भीतरी दोनों ओर से यह निशाने पर थी. जो लोग इस गठबंधन को सत्ता के रास्ते में एक खतरे और बाधा के रूप में देख रहे थे, आज उनका लालच जीत गया है. यह लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक की जनता की हार है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया. प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, – ‘एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता, हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है.’
गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गयी.इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक नाटक का फिलहाल पटाक्षेप हो गया.विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग में सत्ता पक्ष को महज 99 वोट मिले, जबकि बीजेपी के पक्ष में 105 वोट पड़े.
सदन में उस समय कुल 204 विधायक मौजूद थे. विश्वास मत में जीत के बाद बीजेपी के विधायक विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए. उधर, कांग्रेस और जेडीएस के खेमे में मायूसी दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >