कर्नाटक संकटः फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार कांग्रेस, बागी विधायकों को दी चेतावनी

बेंगलुरुः कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफे से शुरू हुआ कर्नाटक का सियासी नाटक अभी खत्म नहीं हुआ है. राज्य में चल रहे इस सियासी उठा-पटक के बीच कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को चेताया है. सरकार के संकटमोचक माने जाने वाले कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके ने कहा है कि […]

बेंगलुरुः कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफे से शुरू हुआ कर्नाटक का सियासी नाटक अभी खत्म नहीं हुआ है. राज्य में चल रहे इस सियासी उठा-पटक के बीच कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को चेताया है. सरकार के संकटमोचक माने जाने वाले कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके ने कहा है कि अगर विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट नहीं दिया तो उनकी सदस्यता खत्म हो जाएगी. हालांकि उन्होंने यह विश्वास भी जताया है कि उनके विधायक सरकार को बचाने में पार्टी का पूरा साथ देंगे.

शिवकुमार ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे विधायक कानून जानते हैं तो अगर उन्होंने विश्वास मत के खिलाफ वोट किया तो वह अपनी सदस्यता खो देंगे. कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों का निपटारा करने को तैयार है. वैसे हमें संकेत मिल रहे हैं कि विधायक हमारी सरकार बचा लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने विधायकों पर पूरा विश्वास है.

उनको कांग्रेस पार्टी से चुना गया है और वो बहुत समय से पार्टी में हैं. चुनावों में उन्होंने अपने क्षेत्र से शेर की तरह लड़ाई लड़ी है. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की ओर से विश्वास प्रस्ताव पेश करने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने बागी विधायकों को मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं.

एक विधायक एमटीबी नागराज ने इस्तीफा वापसी के संकेत देते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने उनसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है। वह इस बारे में विधायक के. सुधाकर से भी बात करेंगे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >