डॉक्टरों ने सर्जरी कर जुड़वा बच्चों के होंठ और नाक को फिर से दिया आकार

नयी दिल्ली : दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने नौ वर्षीय एक यमनी बच्चे के कार्टिलेज और वसा का इस्तेमाल कर उसके और उसके जुड़वा भाई के कटे-फटे होंठ और नाक को फिर से बनाया है. ‘केएएस मेडिकल सेंटर एंड मेडस्पा’ के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय कश्यप ने बताया कि विदीर्ण होंठ, नाक और […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने नौ वर्षीय एक यमनी बच्चे के कार्टिलेज और वसा का इस्तेमाल कर उसके और उसके जुड़वा भाई के कटे-फटे होंठ और नाक को फिर से बनाया है. ‘केएएस मेडिकल सेंटर एंड मेडस्पा’ के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय कश्यप ने बताया कि विदीर्ण होंठ, नाक और तालू की विकृति से सांस लेने में और बोलने में तकलीफ होती है.

उन्होंने बताया कि जुड़वा अहमद और शाद को सांस लेने में तकलीफ थी और ठीक से बोल भी नहीं पाते थे. कश्यप ने बताया कि यह सर्जरी दो सप्ताह पहले की गयी, जो बिना किसी समस्या के सफल रही. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों में से एक स्वस्थ नहीं था, इसलिए एक की पसली की हड्डी से कार्टिलेज और वसा ली गयी. यह एक जन्मजात दोष है जो दुनिया भर में प्रति 10,000 बच्चों पर 3.28 को होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >