जम्‍मू-कश्‍मीर : पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ हेडक्‍वार्टर पर ग्रेनेड से किया हमला

जम्मू और कश्मीर : आतंकवादियों ने आज शाम पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ 180 बटालियन के मुख्यालय में ग्रेनेड फेंका. जानकारी के अनुसार ग्रेनेड बाहर फट गया. इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है… इससे पूर्व अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच […]

जम्मू और कश्मीर : आतंकवादियों ने आज शाम पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ 180 बटालियन के मुख्यालय में ग्रेनेड फेंका. जानकारी के अनुसार ग्रेनेड बाहर फट गया. इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

इससे पूर्व अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये. जबकि एक अन्य अधिकारी और दो जवान घायल हो गये. मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है और उसका शव बरामद कर लिया गया है. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है.

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार की सुबह अचबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >