जम्‍मू-कश्‍मीर : अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने […]

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी. अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >