लोकसभा चुनाव अंतिम परिणाम : भाजपा को 303 सीटें, कांग्रेस 52 पर सिमटी, द्रमुक तीसरे नंबर पर
Copied link
सत्रहवीं लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आ चुके हैं. परिणाम के मुताबिक, 303 सीटें हासिल कर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी. उसने अकेले ही बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया. कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर […]
सत्रहवीं लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आ चुके हैं. परिणाम के मुताबिक, 303 सीटें हासिल कर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी. उसने अकेले ही बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया. कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही.कांग्रेस की सहयोगी पार्टी द्रमुक तीसरे नंबर पर रही.
पिछले लोकसभा चुनाव में खाता भी न खोल पाने वाली द्रमुक ने इस बार 23 सीटों पर जीत हासिल की है. यूपी में महागठबंधन होने के बावजूद बसपा 10 सीट जीतने में कामयाब हुई. मायावती को 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी. 303 सीटें जीतने वाली भाजपा को 2014 में 282 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और एनडीए 336 सीट पर जीती थी.
भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में 21 ज्यादा सीटें मिली है. इस बार एनडीए को 352 सीटें मिलीं जबकि यूपीए इस बार 96 सीटों तक पहुंची. 2014 लोकसभा चुनाव में नौ सीटें जीतने वाली वाइएसआर कांग्रेस को इस बार 23 सीटें मिलीं. भाजपा की सहयोगी जदयू को बिहार में 17 सीटों पर जीत हासिल हुई. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद इस बार खाता भी नहीं खोल पायी. 2014 में राजद को चार सीटों पर जीत मिली थी. उधर, उत्तरप्रदेश में सपा अपनी पांच सीटें ही बरकरार रख सकी.
टीडीपी, टीएमसी और एआइएडीएमके को सीटों का भारी नुकसान