Mahadev Betting App Case: अभिनेता साहिल खान 1 मई तक भेजे गए पुलिस हिरासत में, एसआईटी का एक्शन

Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग ऐप केस में एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया गया है. मुंबई एसआईटी ने यह कार्रवाई की है.

Mahadev Betting App Case : महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तारी के बाद शिंदेवाड़ी-दादर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने एक्टर को 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक्टर ने कहा, मुझे मुंबई पुलिस, कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आएगी. मुंबई एसआईटी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया था. बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पूर्व जमानत की याचिका खारिज करने के बाद मुंबई साइबर सेल की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने यह कार्रवाई की है.

साहिल खान से एसआईटी ने की थी पूछताछ

आपको बता दें कि 18 अप्रैल को खबर आई थी कि महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. खान कोर्ट के आदेश के मुताबिक एसआईटी के समक्ष दोपहर एक बजे पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस निकले. खान ने दावा किया था कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है.


Read Also : सुशांत की मौत के बाद साहिल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया’

मुंबई पुलिस ने अलग मामला दर्ज किया है

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, जबकि मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है.

जानें कौन हैं साहिल खान?

एक्टर साहिल खान की बात करें तो वह अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में अपने अभियन का लोहा मनवाया. हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया.

जानें क्या है महादेव ऐप

महादेव बेटिंग की बात करें तो ये ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया एक ऐप है जिसपर पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स सहित कई और ऑनलाइन गेम्स खेलने की सुविधा है. आरोप है कि, इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेलों पर भी सट्टा लगाने का काम किया जाता था. यही नहीं चुनावों को लेकर भी सट्टेबाजी की जाती थी.

घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपये का

पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपये का है. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, साहिल खान और 31 अन्य लोगों के खिलाफ जांच जारी है. इसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >