कश्मीर : छुट्टी पर घर गए हेड कांस्टेबल, आतंकियों ने मारा गोली, अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में छुट्टी पर अपने घर आए पुलिस हेड कांस्टेबल को बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इलयास अहमद उत्तर कश्मीर के हंदवारा में जिला पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हैं. उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने खानयार […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में छुट्टी पर अपने घर आए पुलिस हेड कांस्टेबल को बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इलयास अहमद उत्तर कश्मीर के हंदवारा में जिला पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हैं.

उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने खानयार में स्थित उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मारी है. अधिकारियों ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने घर गए थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि अहमद की मौत हो गई है. बहरहाल, बाद में पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वह जख्मी हैं और उन्हें एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >