....जब अधेड़ महिला का वीडियो हुआ वायरल, कहा- छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के साथ हो बलात्कार

गुड़गांव : अधेड़ उम्र की महिला की टिप्पणी पर बना एक वीडियो वायरल हो गया है. यह वीडियो हरियाणा के गुड़गांव में बने शॉपिंग माल का है. महिला कह रही है कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों साथ बलात्कार होना चाहिये. इस महिला की टिप्पणी से नाराज छह युवा लड़कियों के एक समूह ने उससे […]

गुड़गांव : अधेड़ उम्र की महिला की टिप्पणी पर बना एक वीडियो वायरल हो गया है. यह वीडियो हरियाणा के गुड़गांव में बने शॉपिंग माल का है. महिला कह रही है कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों साथ बलात्कार होना चाहिये. इस महिला की टिप्पणी से नाराज छह युवा लड़कियों के एक समूह ने उससे जबाव तलब किया और वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

लड़कियों और महिला के बीच विवाद तब बढ़ गया जब महिला ने अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार कर दिया. एक युवती ने बताया कि वो लोग मॉल में बने रेस्त्रां में खाने का आर्डर देकर खाने का इंतजार कर रही थीं तब करीब 50 साल की महिला ने टेबल पर उसके साथ बैठने का इशारा किया. जब वह वहां पहुंची तो उसने कपड़ों पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी और मना करने पर भी नहीं रूकी. उसने वहां मौजूदा पुरूषों से कहा कि अगर आप छोटे कपड़े पहने लड़कियों को देखें तो आपको फौरन उनका बलात्कार कर देना चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >