पालतू कुत्ता ने कोबरा से बचायी किसान की जान

तंजावुर : वफादारी का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को एक कोबरा सांप से बचाया. कुत्ते ने विषैले सांप को मारा डाला और इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा बैठा. वेनगरायनकुडिकाडू गांव के एक किसान नटराजन (50) पर करीब पांच फुट लंबे कोबरा को हमला करते हुए देखकर कुत्ता […]

तंजावुर : वफादारी का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को एक कोबरा सांप से बचाया. कुत्ते ने विषैले सांप को मारा डाला और इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा बैठा. वेनगरायनकुडिकाडू गांव के एक किसान नटराजन (50) पर करीब पांच फुट लंबे कोबरा को हमला करते हुए देखकर कुत्ता ‘पपी’ शनिवार को उसे बचाने के लिए कूद गया.

घटना के समय किसान अपने खेत की ओर जा रहा था. कुत्ता और सांप के बीच लड़ाई होते हुए देखकर सांप को खदेड़ने के लिए लाठी लाने के वास्ते किसान नजदीक स्थित अपने घर चला गया. किसान ने बताया कि जब तक वह लौटता, कुत्ता ने सांप को मार डाला था. हालांकि, सांप के काटे जाने के कारण जहर के चलते उसकी मौत हो गयी.

कोबरा सांप से कुत्ते की लड़ाई की खबर फैल गयी और उसे श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय निवासी किसान के घर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >