मुख्यमंत्री पटनायक ने भाजपा से पूछा - ओडिशा में आपका मुख्यमंत्री प्रत्याशी कौन है ?

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को भाजपा को यह बताने की चुनौती दी कि राज्य में उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है. कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के तहत दासपल्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ‘‘ओडिशा के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री […]

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को भाजपा को यह बताने की चुनौती दी कि राज्य में उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है.

कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के तहत दासपल्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ‘‘ओडिशा के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री प्रत्याशी कौन है, वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं.”

आपको बता दें कि इस सीट पर 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है. भाजपा पर ओडिशा में अपने नेता के नाम की घोषणा करने को लेकर डर का आरोप लगाते हुए उन्होंने भगवा पार्टी के ‘डबल इंजन’ नारे की भी आलोचना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >