हरियाणा में 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव कार्य अंतिम चरण में

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में बुधवार को 60 फुट गहरे एक बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया. उसे बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है. गुरुवार सुबह तक राहत-बचाव कार्य अपने अंतिम चरण में है. एक ग्रामीण ने बताया कि घटना उस समय हुआ जब […]

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में बुधवार को 60 फुट गहरे एक बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया. उसे बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है. गुरुवार सुबह तक राहत-बचाव कार्य अपने अंतिम चरण में है.

एक ग्रामीण ने बताया कि घटना उस समय हुआ जब नदीम अपने घर के बाहर खेल रहा था.

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के विशेषज्ञों की एक टीम ने पुलिस अधिकारियों के मदद से बच्चे को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया. बच्चे को बचाने के लिए अर्थमूविंग उपकरण को काम पर लगाया गया और सांस लेने में मदद की खातिर बोरवेल में ऑक्सीजन की पाइप डाली गयी.

घटनास्थल पर चिकित्सकों की एक टीम भी मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >