गोवा के बीच पर बिकनी पहनने की मनाही नहीं:मनोहर पार्रिकर

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने राज्य के बीच पर बिकिनी पहनने को प्रतिबंधित करने से इनकार किया लेकिन साथ ही कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की मनाही होगी. राज्य के एक मंत्री ने एक दिन पहले ही इस तरह के प्रतिबंध की बात कही थी. बीच पर स्वीमसूट प्रतिबंधित करने के […]

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने राज्य के बीच पर बिकिनी पहनने को प्रतिबंधित करने से इनकार किया लेकिन साथ ही कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की मनाही होगी.

राज्य के एक मंत्री ने एक दिन पहले ही इस तरह के प्रतिबंध की बात कही थी. बीच पर स्वीमसूट प्रतिबंधित करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदिन धावलिकर की मांग पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए पार्रिकर ने कहा, ‘‘गोवा सरकार बीचों पर बिकिनी प्रतिबंधित करने के पक्ष में नहीं है. लेकिन उससे अशालीनता उत्पन्न नहीं होनी चाहिए.’’ धावलिकर ने कहा था, ‘‘गोवा के बीच पर बिकिनी पहनना प्रतिबंधित होना चाहिए.’’ मंत्री की यह मांग हर साल बीच पर ‘सनबाथ’ के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है.

मंत्री ने अपनी टिप्पणी के साथ यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री भी उनके विचारों से इत्तेफाक रखते हैं. वह राज्य में भाजपा के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >