#PulwamaAttack पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के बोल - PM मोदी और इमरान खान में मैच फिक्सिंग का नतीजा

पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने एक सनसनीखेज बयान दे डाला है. हरिप्रसाद ने कहा, पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मैच फिक्सिंग है. ये हमला बिना मिलीभगत संभव नहीं. पीएम मोदी को इस पर सफाई देनी चाहिए. मालूम हो कि […]

पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने एक सनसनीखेज बयान दे डाला है. हरिप्रसाद ने कहा, पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मैच फिक्सिंग है. ये हमला बिना मिलीभगत संभव नहीं. पीएम मोदी को इस पर सफाई देनी चाहिए.

मालूम हो कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस घटना को ‘दुर्घटना’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया था. उनके इसबयान के चलते भी कांग्रेस कीकिरकिरी हुई थी. खासतौर पर सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के बयान के चलते पार्टी को तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

इसी तरह के बयानों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में कहा था कि विपक्ष के कुछ नेता पाकिस्तान के ‘पोस्टर ब्वॉय’ बन गए हैं.

हरिप्रसाद ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर को यह साफ करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी. उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता.

एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुलवामा आतंकी हमले को लेकर राजनीति न किये जाने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी से राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद का बयान पार्टी के लिए सिरदर्द बढ़ाने वाला है, जो फिलहाल भाजपा को पुलवामा हमले और राफेल डील पर घेरने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >