नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की रैली में जुटे विपक्षी नेता, मोदी पर साधा निशाना, बंगाल में कांग्रेस-माकपा से हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी एकजुट : ममता

कोलकाता/नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को साफ कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. तृणमूल कांग्रेस बंगाल में किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी. वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ समझौते की अटकलों पर भी मुख्यमंत्री ने […]

कोलकाता/नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को साफ कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. तृणमूल कांग्रेस बंगाल में किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी. वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ समझौते की अटकलों पर भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर भले ही हम एक साथ हैं, लेकिन राज्य में किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं होगा.

सुश्री बनर्जी ने बुधवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की अोर से आयोजित विपक्षी दलों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र ‘नमोतंत्र’ में तब्दील हो गया है और देश में स्थिति आपातकाल से भी ज्यादा खराब है. साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर लड़ेगा.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से उनके घर पर पूछताछ करने के सीबीआई के असफल प्रयास को लेकर भी केंद्र पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने किसी भी सरकार को ‘इतना नीचे गिरते’ नहीं देखा. लोकसभा के अनिश्चितकाल तक स्थगित होने के बाद उन्होंने कहा, “संसद में निर्वाचित नेता के तौर पर आज प्रधानमंत्री का आखिरी दिन था.”
सुश्री बनर्जी ने कहा, “हर कोई गब्बर सिंह से डरता है. ऐसे दो गब्बर सिंह हैं – (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और (भाजपा अध्यक्ष अमित) शाह.” तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने रैली में अपनी-अपनी बातें कहीं.
सुश्री बनर्जी ने कहा, “विपक्षी पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर लड़ेंगी.” गौरतलब है कि बुधवार को जंतर मंतर में विपक्षी पार्टियों की रैली में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन ममता बनर्जी जैसे ही मंच पर पहुंचीं, वह मंच से उतर कर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >