कांग्रेस मुख्‍यालय में मिली जगह, कमरे के बाहर लगा बोर्ड- Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की. इसके बाद मंगलवार को यानी आज कांग्रेस मुख्‍यालय में उनके कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दिया गया है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की. इसके बाद मंगलवार को यानी आज कांग्रेस मुख्‍यालय में उनके कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दिया गया है.

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरूवार शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी. राहुल ने शनिवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की भी बैठक बुलायी है ताकि आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके.

समझा जाता है कि प्रियंका ने कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मिलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की. गौरतलब है कि प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गयी हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >