अमित शाह के बयान पर बोले उद्धव ठाकरे- शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गठबंधन सहयोगियों के बारे में अमित शाह के बयान पर रविवार को कहा कि शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ. यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि समय रहते यदि उनके सहयोगी उनके साथ गठबंधन नहीं […]

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गठबंधन सहयोगियों के बारे में अमित शाह के बयान पर रविवार को कहा कि शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ. यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि समय रहते यदि उनके सहयोगी उनके साथ गठबंधन नहीं करते हैं तो वह उन्हें चुनाव में हरा भी सकते हैं.

भाजपा पर आगे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान जी की जाति पर चर्चा क्यों हो रही है? अन्य धर्मो की जाति पर चर्चा करते हैं तो बवाल हो जाता है लेकिन हनुमान जी की जाति पर चर्चा हो रही है. यह दुखद है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे कहते हैं कि जब भी राम मंदिर का मुद्दा उठाओ को कांग्रेस बीच में आ जाती है, लोगों ने कांग्रेस को सजा देते हुए आपको बहुमत में वोट दिया लेकिन राम मंदिर तो अभी भी नहीं बना. आप राम मंदिर का निर्माण कैसे करेंगे जब आपके पास जदयू के नीतीश कुमार, लोजपा के रामविलास पासवान जैसे सहयोगी हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >