Filmy है रेशमा-नवाज की लव स्टोरी, पहले आत्महत्या की कोशिश, फिर अस्पताल में शादी

तेलंगाना के विकाराबाद में एक अनोखी शादी हुई है. यह शादी अनोखी इसलिए है क्योंकि यह अस्पताल में हुई है. दरअसल, 19 साल की रेशमा और 21साल के नवाज एक-दूसरे के बेइंतहां मोहब्बत करते हैं. रेशमा की बहन की शादी नवाज के भाई के साथ हुई है. ऐसे में दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और […]

तेलंगाना के विकाराबाद में एक अनोखी शादी हुई है. यह शादी अनोखी इसलिए है क्योंकि यह अस्पताल में हुई है. दरअसल, 19 साल की रेशमा और 21साल के नवाज एक-दूसरे के बेइंतहां मोहब्बत करते हैं. रेशमा की बहन की शादी नवाज के भाई के साथ हुई है.

ऐसे में दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और मोहब्बत परवान चढ़ा. बीतते समय के साथ दोनों के घरवालों को इनके रिश्ते का पता चला. परिजन इनकी शादी के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद रेशमा ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की. आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर गये.

जब नवाज को इस बात की खबर मिली, तो वह रेशमा से मिलने अस्पताल पहुंचा. अस्पताल में रेशमा को इस हाल में देखकर नवाज ने भी वही कीटनाशक खा लिया.

रेशमा ने जो कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की थी, उसका एंटीडोट तलाशने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों ने उस कीटनाशक की डिबिया अपने पास रखी थी.

किसी तरह नवाज को वह कीटनाशक हाथ लग गया और उसने भी यह खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. फिर क्या था? इसके बाद उसे भी उसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. दोनों की हालत देखकर परिजन शादी के लिए मान गये और दोनों की अस्पताल में ही शादी करवा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >