I Quit! हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला IIT गुवाहाटी का छात्र

गुवाहाटी : आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को संस्थान परिसर में स्थित छात्रावास के एक कमरे में सोमवार को फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश निवासी पन्नेम पवन सिद्धार्थ के माता-पिता ने आईआईटी गुवाहाटी के उसके दोस्तों को शाम करीब पांच बजे फोन कर […]

गुवाहाटी : आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को संस्थान परिसर में स्थित छात्रावास के एक कमरे में सोमवार को फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश निवासी पन्नेम पवन सिद्धार्थ के माता-पिता ने आईआईटी गुवाहाटी के उसके दोस्तों को शाम करीब पांच बजे फोन कर उन्हें अपने बेटे से बात करा देने को कहा क्योंकि पन्नेम फोन नहीं उठा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, पन्नेम के कमरे में प्रवेश करने पर उसके दोस्तों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >