''हम तीन तलाक विधेयक को राज्यसभा में पारित नहीं होने देंगे''

कोच्चि: कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत) विधेयक को इसके मौजूदा रूप में राज्यसभा में पारित नहीं होने देगी. वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अन्य दलों को साथ लेकर विधेयक को इसके मौजूदा रूप में पारित नहीं होने देगी. उन्होंने […]

कोच्चि: कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत) विधेयक को इसके मौजूदा रूप में राज्यसभा में पारित नहीं होने देगी.

वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अन्य दलों को साथ लेकर विधेयक को इसके मौजूदा रूप में पारित नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में जब यह विधेयक पेश किया गया था तब 10 विपक्षी दल इसके खिलाफ खुल कर सामने आये थे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां तक कि अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस ने भी इस विधेयक का खुल कर विरोध किया है. उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त करने में मदद नहीं करेगा. गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को लोकसभा में यह विधेयक पारित हुआ था. अगले हफ्ते राज्यसभा द्वारा इस पर विचार किये जाने की उम्मीद है.

उन्होंने यह भी कहा कि इस विधेयक को लेकर कांग्रेस नीत संप्रग या केरल में पार्टी नीत यूडीएफ में कोई भ्रम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >