व्यास नदी हादसा:तीन और शव मिले

मंडी:व्यास नदी में हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्रों समेत 25 लोगों के बह जाने की घटना के 12 दिन बाद गुरुवार को नदी से तीन और शव निकाले गये. उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्रों की पहचान शिवप्रकाश वर्मा, आशीष मंथा और मचराला अखिल के तौर पर हुई है. इस तरह […]

मंडी:व्यास नदी में हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्रों समेत 25 लोगों के बह जाने की घटना के 12 दिन बाद गुरुवार को नदी से तीन और शव निकाले गये. उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्रों की पहचान शिवप्रकाश वर्मा, आशीष मंथा और मचराला अखिल के तौर पर हुई है.

इस तरह अब तक कुल 12 शव मिल चुके हैं और 13 लोग अभी लापता हैं. जिनमें तीन लडकियां और टूर संचालक प्रहलाद भी है. शेष 12 विद्यार्थियों और एक टूर संचालक के शवों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >