नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईएनएस अरिहंत के उस दल को संबोधित किया जो अपने पहले पेट्रोलिंग से वापस लौटा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने आईएनएस देश को समर्पित करते हुए कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सुरक्षा की गारंटी है. ‘अरिहंत’ का अर्थ है दुश्मनों को नष्ट करना, इसलिए यह हमारी सुरक्षा में तत्पर है.
आईएनएस अरिहंत देश के लिए सुरक्षा की गारंटी है : पीएम नरेंद्र मोदी

आईएनएस अरिहंत देश के लिए सुरक्षा की गारंटी है : पीएम नरेंद्र मोदी
Copied link
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईएनएस अरिहंत के उस दल को संबोधित किया जो अपने पहले पेट्रोलिंग से वापस लौटा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने आईएनएस देश को समर्पित करते हुए कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सुरक्षा की गारंटी है. ‘अरिहंत’ का अर्थ है दुश्मनों को नष्ट करना, […]
प्रधानमंत्री ने ‘अरिहंत’ को देश के दुश्मनों के लिए चुनौती बताया. उन्होंने कहा यह न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को जवाब है.’ आईएनएस अरिहंत जल, थल और नभ में मार करने में सक्षम है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी जिस तरह परमाणु हथियारों में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं, इस स्थिति में देश में विश्वसनीय परमाणु क्षमता बहुत जरूरी है. अरिहंत हमारे लिए सुरक्षा की गारंटी है.