सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना फातिमा का ट्रांसफर, मुस्लिम समाज से निष्कासित

कोच्चि : केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि स्थानीय बोट जेटी शाखा की ग्राहक सुविधा इकाई में तकनीशियन के तौर पर […]


कोच्चि
: केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि स्थानीय बोट जेटी शाखा की ग्राहक सुविधा इकाई में तकनीशियन के तौर पर काम करने वालीं फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया.

इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा. बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कर्तव्य में कोई लापरवाही नहीं बरती है. सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी. केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने ‘लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने’ को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था.

#Sabarimala : जानें कौन हैं भगवान अयप्पा और क्यों उनके मंदिर में महिलाओं का प्रवेश था वर्जित….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >