ओड़िशा : कटक में सोने-चांदी से सजे हैं दुर्गा पूजा के पंडाल

कटक : ओड़िशा के कटक में कई दुर्गा पूजा पंडालों को सोने-चांदी से सुशोभित किया गया है. इससे पंडाल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. शहर में पूजा के प्रमुख आयोजकों ने उत्तम गुणवत्ता वाले सोने और चांदी की महीन कारीगरी से अपने पंडालों को सजाया है. शहर में पंडाल का निर्माण करने वाली एक […]

कटक : ओड़िशा के कटक में कई दुर्गा पूजा पंडालों को सोने-चांदी से सुशोभित किया गया है. इससे पंडाल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.

शहर में पूजा के प्रमुख आयोजकों ने उत्तम गुणवत्ता वाले सोने और चांदी की महीन कारीगरी से अपने पंडालों को सजाया है.

शहर में पंडाल का निर्माण करने वाली एक प्रमुख संस्था ‘महानगर पूजा समिति’ के एक सदस्य ने बताया कि पिछले सात दशकों से पंडालों में सोने और चांदी से सजावट का यह प्रदर्शन कटक में दुर्गा पूजा का प्रतीक रहा है.

समिति के सचिव भिखारी दास ने कहा कि कटक में इस त्योहार की विशिष्टता इसके चमकीले मंडपों में निहित है. हमें आशा है कि आने वाले वर्षों में सुंदर आभूषणों से देवी को सजाने की पुरानी परंपरा जारी रहेगी.

शहर के 166 पूजा पंडालों को आभूषणों से सजाया गया है, जिनके लिए 38 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >