स्कूलों में जंक फूड पर पाबंदी का प्रस्ताव!

नयी दिल्ली : स्कूल जाने वाले बच्चों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के प्रयास में देश भर के स्कूलों की कैंटीन में हानिकारक या जंक फूड पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने प्रस्ताव तैयार करने की योजना बनायी है. मंत्रालय के अधिकारियों के […]

नयी दिल्ली : स्कूल जाने वाले बच्चों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के प्रयास में देश भर के स्कूलों की कैंटीन में हानिकारक या जंक फूड पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने प्रस्ताव तैयार करने की योजना बनायी है.

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इसका मकसद स्कूलों की कैंटीन में बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है. यह स्पष्ट करना है कि कौन सी चीजें जंक फूड हैं और नुकसानदेह क्यों हैं. इस संबंध में स्वास्थ्य व मानव संसाधन विकास मंत्रालयांे के साथ चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >