डीयू के छह नये कोर्स में प्लेसमेंट की गारंटी

नयी दिल्ली:दिल्ली विश्वविद्यालय में छह कोर्स शुरू किये जा रहे हैं, जिसमें नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के जरिये 70 फीसदी छात्रों के लिए प्लेसमेंट की गारंटी होगी. यह चार साल का ऐच्छिक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम होगा. स्नातक की पढ़ाई करनेवाले दूसरे और तीसरे साल के छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे. शुरू होनेवाले कोर्स सूचना तकनीक […]

नयी दिल्ली:दिल्ली विश्वविद्यालय में छह कोर्स शुरू किये जा रहे हैं, जिसमें नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के जरिये 70 फीसदी छात्रों के लिए प्लेसमेंट की गारंटी होगी. यह चार साल का ऐच्छिक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम होगा.

स्नातक की पढ़ाई करनेवाले दूसरे और तीसरे साल के छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे. शुरू होनेवाले कोर्स सूचना तकनीक (आइटी) और आइटी से जुड़ी सेवाओं, बिजनेस फाइनेंसियल सर्विसेज एंड इंयोरेंस, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट और ऑटोमोटिव से जुड़े हैं. डीयू और एनएसडीसी ने इस संबंध में एक करार किया है, जिसके तहत डीयू के शिक्षकों को एनएसडीसी विशेष प्रशिक्षण देगा. डीयू के वाइस चांसलर दिनेश सिंह ने यह जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >