शिकायत के बाद एयर इंडिया ने करायी जांच, विमान में नहीं मिला खटमल

नयी दिल्ली : एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने यात्रियों को फिर से यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि उसके विमान में खटमल नहीं है. दरअसल, पिछले महीने कुछ यात्रियों की शिकायत के बाद कंपनी ने ‘फ्यूमीगैशन’ अभियान चलाया था. गौरतलब है कि मध्य जुलाई में सोशल मीडिया पर खटमल के काटने की तस्वीरें […]

नयी दिल्ली : एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने यात्रियों को फिर से यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि उसके विमान में खटमल नहीं है.

दरअसल, पिछले महीने कुछ यात्रियों की शिकायत के बाद कंपनी ने ‘फ्यूमीगैशन’ अभियान चलाया था.

गौरतलब है कि मध्य जुलाई में सोशल मीडिया पर खटमल के काटने की तस्वीरें और संदेश वायरल हुई थी. नेवार्क – मुंबई बिजनेस क्लास के यात्रियों ने विमान की सीटों में खटमल होने की शिकायत की थी.

हालांकि, एयर इंडिया ने कल देर शाम ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया यह फिर से कहता है कि खटमल के काटने की शिकायत के बाद सीटों आदि की विस्तृत जांच की गयी और कोई खटमल नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >