VIDEO: मॉक ड्रिल के दौरान दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, गयी जान

चेन्नई : तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसका वीडियो धीरे-धीरे वायरल हो चला है. जानकारी के अनुसार कोयम्बटूर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की और से कराये जा रहे एक मॉक ड्रिक के दौरान एक छात्रा की मौत हो गयी. VIDEO बताया जा रहा है कि कोयम्बटूर जिले […]

चेन्नई : तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसका वीडियो धीरे-धीरे वायरल हो चला है. जानकारी के अनुसार कोयम्बटूर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की और से कराये जा रहे एक मॉक ड्रिक के दौरान एक छात्रा की मौत हो गयी.

VIDEO

बताया जा रहा है कि कोयम्बटूर जिले के अलनदुराई गांव की रहने वाली लोगेश्वरी कलाईमागल कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड साइंस से बैचलर ऑफ बिजनेस (बीबीए) की दूसरी वर्ष की छात्रा थी. पुलिस ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कॉलेज में मॉक ड्रिल कर रही थी. मॉक ड्रिल के दौरान एनडीएमए के एक शख्‍स ने किसी भी लड़का या लड़की को दूसरी मंजिल से कूदने के लिए कहा जिसके बाद लोगेश्वरी अभ्यास के लिए तैयार हो गयी.

वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ट्रेनर ने उसे हल्का सा धक्का दिया जिसके बाद वह नीचे गिर गयी. हालांकि टीम ने इस अभ्यास के लिए नीचे सुरक्षा के लिए नेट लगाया हुआ था, लेकिन वह नीचे गिरी और उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >