ब्रिटिश नागरिक भारत पहुंचे , नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

नयी दिल्ली : ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड एलेक्जेंडर कार्ली को उचित भारतीय वीजा नहीं होने के कारण यहां पहुंचने पर भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि कार्ली के वीजा आवेदन में दर्ज यात्रा के उद्देश्य और भारत में उसकी इच्छित गतिविधियों में अंतर था. कुमार […]

नयी दिल्ली : ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड एलेक्जेंडर कार्ली को उचित भारतीय वीजा नहीं होने के कारण यहां पहुंचने पर भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि कार्ली के वीजा आवेदन में दर्ज यात्रा के उद्देश्य और भारत में उसकी इच्छित गतिविधियों में अंतर था.

कुमार ने बताया कि वह उचित भारतीय वीजा हासिल किये बगैर कल यहां पहुंचे थे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया , ‘‘ उनके वीजा आवेदन में दर्ज यात्रा के उद्देश्य और इच्छित गतिविधियों में अंतर था। इसलिए उनके आने पर उसे भारत में प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >