गूगल ने डूडल से याद किया पर्यावरणविद् रेचल कार्सन को

नयी दिल्‍ली : अमेरिका के मशहूर लेखक, वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् रेचल लुईस कार्सन का आज जन्‍मदिन है. रेचल का जन्‍म 27 मई 1907 को हुआ था. रेचल के जन्‍मदिन को यादगार बनाने के लिए गूगल ने डूडल के माध्यम से याद किया. बताते चलें कि अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटी रेचल का […]

नयी दिल्‍ली : अमेरिका के मशहूर लेखक, वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् रेचल लुईस कार्सन का आज जन्‍मदिन है. रेचल का जन्‍म 27 मई 1907 को हुआ था. रेचल के जन्‍मदिन को यादगार बनाने के लिए गूगल ने डूडल के माध्यम से याद किया.

बताते चलें कि अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटी रेचल का लालन-पालन पैनसिवेनिया के स्प्रिंगडेल कस्‍बे में हुआ था. रेचल पर्यावरण और प्रकृति के प्रति अपने लगाव और समर्पण का श्रेय अपनी माता को देती थीं जिन्‍होंने प्रकृति की गोद में रहकर जीना सिखाया. बचपन में रेचल कुशाग्र बुद्धि वाली थीं. महज आठ वर्ष की उम्र में रेचल कहानियां लिखना शुरू कर दी थीं. जब वह 11 वर्ष की थीं तो उनकी पहली कहानी प्रकाशित हुई.

रेचल को आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की जननी के रूप में भी जाना जाता है. 1962 में प्रकाशित उनकी पुस्‍तक सायलेंट स्प्रिंग ने तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को भी प्रभावित किया था. उन्‍होंने स्‍वयं वह पुस्‍तक पढ़ी और उसमें उल्‍लेख किए गए कैमिकल्‍स का परीक्षण कराने का आदेश दिया. रेचल की मृत्यु 14 अप्रैल 1964 सिल्‍वर स्प्रिंग, मेरीलैंड, अमेरिका में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >